Advertisement

ads header

पाइनवुड स्कूल के छात्र हिमांशु ने इसरो का हिस्सा बनकर रचा इतिहास*

*रिपोर्ट: मोहित राय जसवाल 
23 अगस्त 2023 भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन जिसका साक्षी केवल हिंदुस्तान ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व बना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासो का सुपरिणाम है कि चंद्रयान-3 मिशन से भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

इसरो की इस महान उपलब्धि में पाइनवुड स्कूल के छात्र हिमांशु का भी योगदान है। हिमांशु ने अपनी इस उपलब्धि में पाइनवुड विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव जैन व शिक्षक वर्ग के प्रयासों को सराहा है। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव जैन व शिक्षक वर्ग को अपने इस होनहार छात्र पर गर्व है। पाइनवुड विद्यालय भविष्य में भी देश सेवा के लिए ऐसे होनहार छात्र देकर देश को गौरवान्वित करता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments