विजय बैजनाथ
उपमंडल बैजनाथ की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर प्रातः कालीन सत्र में प्रिंसिपल शशि कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवक्ता अनुज आचार्य के अनुसार वक्ता विद्यार्थियों ने भारत में और वैश्विक स्तर पर बिगड़ते पर्यावरण स्तर को लेकर समवेत स्वर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। अध्यापक भारत भूषण एवं लेखराज शास्त्री ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा घोषित विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम "सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन" को लेकर अलविदा प्लास्टिक अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। भाषण प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और एनसीसी के विद्यार्थियों ने भी भाग।
प्रधानाचार्य शशि कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से आवाहन किया कि वे न केवल इन दिवसों को मनाएं बल्कि वक्ताओं द्वारा दिए गए संदेशों को जीवन में अपनाएं भी। इको क्लब मोनाल की इंचार्ज प्रवक्ता एवं मंच संचालिका नीलम राणा ने विद्यार्थियों से विद्यालय परिवेश को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए अपना सार्थक सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर विद्यार्थियों ने साईकिल रेस और पर्यावरण संरक्षण रैली निकालकर कुदैल एवं कृष्ण नगर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में अध्यापकों अनुज आचार्य, अनिल राणा,रमन मेहता, राजीव,किशोरी लाल,डॉली मेहता,संदेश,अंजना कटोच, रमना,सुनीता,सरोज,ममता,पूनम,घटना,मुनिशा,अर्चना और परमजीत कौर आदि ने भी शिरकत की।
0 Comments