जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल नंबर से स्कैम कॉल लोगों को आ रहे हैं. अमूमन ये नंबर वियतनाम, इंडोनेशिया, माली जैसे जगहों से आ रहे हैं. ये कॉल VOIP नेटवर्क के माध्यम से वाट्सएप पर आते हैं. गौरतलब है कि किसी भी देश से कही भी वाट्सएप पर मुफ्त में कॉल की जा सकती है. ऐसे में देश में बैठे फ्रॉड भी इंटरनेशनल नंबर खरीद कर इस तरह के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
लोगों के सामने यूट्यूब पर लाइक बटन प्रेस करने जैसा जॉब ऑफर लोगों को आ रहा है. जब लोग इन ठगों के जाल में फंस जाते है तो ऐप इंस्टॉल करने और टेलीग्राम चैनल में शामिल होने के लिए उन्हें कहा जाता है जिसके बाद उनसे ठगी की जाती है. जानकारों का मानना है कि एक बार फ्रॉड होने के बाद कॉल ट्रेस कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. क्योंकि पुलिस के पास भी इन्हे ट्रेस करना बेहद मुश्किल होता है
वाट्सएप की तरफ से लगातार इसे रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. वाट्सएप के मासिक इंडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च, 2023 से 31 मार्च 2023 तक फर्जी कॉल से जुड़े 47,15,906 एकाउंट्रस पर पाबंदी लगाई गई है. वहीं Truecaller की रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक यूजर को हर दिन औसतन 17 स्पैम कॉल्स आते हैं.रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पैम प्रभावित देशों में भारत का नंबर 2020 में भारत अभी 9 वें स्थान पर है.
0 Comments