Advertisement

ads header

Atiq Ahmed के काले साम्राज्य पर PDA की नजर, माफिया के 25 होटल और 20 रेस्टोरेंट रडार पर



Atiq Ahmed की हत्या के बाद पुलिस लगातार उसके काले साम्राज्य पर शिकंजा कस रही है। अतीक ने काली कमाई के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। पुलिस लगातार अतीक की संपत्ति की जांच कर रही है। अब अतीक और अशरफ के खिलाफ प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने भी एक्शन शुरू कर दिया है। PDA ने अतीक और अशरफ के होटल और रेस्टोरेंट में हिस्सेदारी की जांच शुरू करदी है। 

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के करीबियों की कुंडली लगातार खंगाली जा रही है। प्रयागराज में 25 होटल और 20 रेस्टोरेंट प्रयागराज विकास प्राधिकरण की रडार पर हैं। इनमें ज्यादातर का नक्शा PDA से पास नहीं है। यह वह होटल और रेस्टोरेंट हैं जिसमें अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों की हिस्सेदारी है। इनमें से कुछ ऐसे होटल संचालक हैं, जो माफिया को हर महीने आर्थिक सहयोग भी करते थे। 

शाइस्ता करती थी लेनदेन
सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज विकास प्राधिकरण की रडार पर जो होटल और रेस्टोरेंट हैं। उनमें सिविल लाइंस और पुराने शहर के होटल भी शामिल हैं। पांच होटल और छह रेस्टोरेंट सिविल लाइंस के हैं और अन्य पुराने शहर में हैं। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के जेल जाने के बाद इन होटलों से लेनदेन माफिया की पत्नी शाइस्ता और उसके बेटे करते थे।


अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार
माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या को 15 दिन हो चुके हैं। लेकिन इन 15 दिनों में अतीक की पत्नी शाइस्ता किसी के हाथ नहीं लगी और न ही हाथ आ रहा है अतीक का बमबाज गुड्डू मुस्लिम। शाइस्ता पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। ये सामने आ रहा है कि शाइस्ता की कई लोग मदद कर रहे हैं। 

गुड्डू मुस्लिम ने किया हथियारों का इंतजाम
पुलिस जांच में हुए खुलासे के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम ने अपने असलाह तस्कर गिरोह के संपर्क से हथियार मंगाए थे। अवतार सिंह और दिल्ली से अरेस्ट किए गए खालिद, जीशान और जावेद ने इसका खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक खालिद और जीशान ने ही असद और गुलाम को मार्च में दिल्ली में पनाह दी थी। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अवतार सिंह ने बताया की, गुड्डू मुस्लिम के कहने पर खालिद और जीशान ने 10 असलाह मंगाए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल उमेश पाल हत्याकांड में हुआ था।

Post a Comment

0 Comments