Advertisement

ads header

Adipurush का ट्रेलर आज होगा रिलीज, फैंस का इंतजार इतने बजे होगा खत्म

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट दौगुना बढ़ गई है।
Adipurush Trailer Releasing today: ‘आदिपुरुष’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है जिसे लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिला है। ऐसे में मेकर्स अपने चाहने वालों का इंतजार खत्म करते हुए आज ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। 

जी हां, आदिपुरुष का ट्रेलर 9 मई यानी आज दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर ऑफिशियली रिलीज हो रहा है। इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर व्यूज में नया रिकॉर्ड बना सकता है। 

गौरतलब है कि आदिपुरुष टीजर रिलीज के दौरान फिल्म ट्रोलर्स का शिकार हुई थी। 2 अक्टूबर को फिल्म का टीजर सामने आया था जिसके बाद काफी बवाल मचा था। किरदारों के लुक से लेकर सीजीआई और वीएफएक्स तक पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म का काफी हिस्सा नए सिरे से तैयार किया गया है। ऐसे में दर्शकों में आज के दिन ट्रेलर रिलीज होने को लेकर काफी उत्साह दिखा है। 


वहीं इससे एक दिन पहले हैदराबाद में प्रभास के फैंस के लिए ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। हैदराबाद का मॉल फैंस की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। ट्रेलर की स्क्रीनिंग के लिए प्रभास, कृति सेनन, निर्देशक ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी सिनेमाघर पहुंचे थे। 

बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कृति सेनन और प्रभास के अलावा सैफ अली खान, सनी सिंह जैसे कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। 

13 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
'आदिपुरुष' का नाम साल 2023 की मोस्ट अवेडेट फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल है। इसके साथ ही आईएमडीबी की टॉप 3 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में भी 'आदिपुरुष' ने अपनी जगह बनाई है। ट्विटर सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'आदिपुरुष' ट्रेंड कर रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले 13 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल (Tribeca Film Festival) में फिल्म का प्रीमियर होगा।

Post a Comment

0 Comments