Advertisement

ads header

IAS हेमराज बैरवा होंगे सीएम सुक्खू के गृह जिला के नए डीसी, अधिसूचना जारी

हमीरपुर ( विजय लगवाल) : हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर का नया डीसी नियुक्त किया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा को भार मुक्त कर दिया गया है। 
आईएएस हेमराज बैरवा एनएचएम के मिशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह किन्नौर जिला में भी डीसी रह चुके हैं। सरकार ने शनिवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। आईएएस अधिकारी सुदेश कुमार मोखटा को एनएचएम के मिशन डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
बता दें कि हमीरपुर के नए डीसी हेमराज बैरवा राजस्थान के दौसा जिला के श्यालावास कला के मूल निवासी हैं। उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई आइआइटी कानपुर से की है। आईएएस अधिकारी के तौर पर हेमराज बैरवा डीसी किन्नौर व मिशन डायरेक्टर एनएचएम के अलावा एसडीएम मनाली, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा, जबकि इसी पद पर ऊना में भी रहे।

बैरवा मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक स्मार्ट सिटी शिमला व विशेष सचिव शिक्षा, बहुउद्देश्यीय मल्टीपर्पज एंड पावर व एनसीईएस के पद पर काम कर चुके हैं

Post a Comment

0 Comments