हमीरपुर ( विजय लगवाल ) : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में कार्यरत मोदी सरकार एवं उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में लगातार फैलाए जा रहे धार्मिक तुष्टीकरण एवं नफरत की राजनीति एवं सामाजिक कार्य प्रणाली के फल स्वरूप देश में मानवता का बंटवारा होता चला आ रहा है । भाजपा के सत्ता में आने से पूर्व विश्व भर में भारत की गणना लोकतंत्र के एक मजबूत स्तंभ के रूप में होती रही है और देश में चिरकाल से व्याप्त संप्रदायिक सद्भाव के कारण ही देश को विश्व भर में आदर की दृष्टि से देखा जाता रहा है। परंतु अब स्थिति विपरीत है और विश्व भर के कई बड़े देशों की तरफ से देश पर उंगलियां उठ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम प्रकरण भी कहीं ना कहीं राजनीतिक द्वेष का नतीजा है प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बोले हर शब्द में प्रतिपक्ष के प्रति नफरत की बू आती है । कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा ,जर्सी गाय विदेशी और कई शब्दों से संबोधित करना क्या प्रधानमंत्री की गरिमा से मेल खाता है
राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी को स्वरूपनखा कहना कहां की इंसानियत है। उनके मंत्रियों द्वारा हर बात पर विपक्षी नेताओं को पाकिस्तान भेजने की नसीहत देना और देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को जैसे शब्दों का उच्चारण करने वाले लोगों और प्रधानमंत्री स्वयं को क्या सजा नहीं होनी चाहिए।
राजेंद्र जार ने कहा कि मोदी सरकार की लगातार जनविरोधी नीतियों और राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से विचलित है और लगातार उनके खिलाफ आधारहीन षड्यंत्र रच रही है । कांग्रेस नेता सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और जनता उन्हें इसका उचित फल अवश्य देगी । बढ़ती नफरत, हल्की राजनीतिक बयानबाजी पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को भी गंभीर संज्ञान लेकर यह टिप्पणी देनी पड़ी थी कि वर्तमान केंद्र सरकार हेट स्पीच रोकने में पूरी तरह से विफल है और सरकार को उन्होंने नपुंसक सरकार की संज्ञा दी है और कहां की ऐसी सरकार से तो सरकार ना होना ज्यादा बेहतर है। मोदी सरकार शायद इससे भी कोई सबक लेगी या नहीं ।
0 Comments