Advertisement

ads header

*संसदीय क्षेत्र स्तर के खेलों के दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा एफिलिएटिड कोच प्रतिभा का चयन करेंगे*

Report Vijay lagwal

हमीरपुर के बॉयज स्कूल ग्राउंड में सांसद खेल महाकुंभ विधानसभा स्तर के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं 21 लाख रुपए से अधिक नगद की इनामी राशि वितरित कर उन्हें सम्मानित करेंगे

खिलाड़ियों के लिये एक बड़ी ख़ुशख़बरी ला रहे हैं अनुराग सिंह ठाकुर - इस बार के सांसद खेल महाकुंभ में संसदीय क्षेत्र पर होने वाली प्रतियोगिताएँ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा एफिलिएटिड कोचों की निगरानी में कराई जाएंगी
या प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित होने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा को खेलों में लगाने, प्रतिभा को प्लेटफ़ॉर्म देने व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर विगत कई वर्षों से सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवाते आ रहे हैं। अनुराग सिंह ठाकुर के सांसद खेल महाकुंभ मॉडल की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज देश के हर राज्य में सांसद अपने यहाँ खेल महाकुंभ करवा रहे हैं जिसमें कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी ने ख़ुद भी खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। 

इस वर्ष भी खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में किया जा रहा है जिसके विधानसभा स्तर की प्रतियिगताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं। 

हमीरपुर के ब्वायज स्कूल ग्राउंड में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके लिए आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

सांसद स्टार खेल महाकुंभ में  2320 टीमों ने  विभिन्न खेलों में लिया भाग
जिसमे क्रिकेट, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल,फुटबॉल में विभिन्न प्रतियोगिताओंका आयोजन किया गया, पहली बार महिलाओं को भी खेलने का अवसर मिला जिसके साथ कुश्ती व दौड़ को भी शामिल किया गया , 50,000 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया 
7 मार्च को  अनुराग ठाकुर 250 से अधिक टीम्स व 300 खिलाड़ियो को व्यक्तिगत स्पर्धाओं मैं विजयी होने के लिए समान्नित करेंगे

Post a Comment

0 Comments