चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है, हालांकि, उनके निधन के बाद से अभी तक चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड्डिंग ने रविवार को कपूरथला से पार्टी विधायक राणा गुरजीत सिंह को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी ने हाल ही में कई नेताओं और पूर्व विधायकों को जालंधर संसदीय क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों- फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर (पश्चिम), जालंधर (मध्य), जालंधर (उत्तर), जालंधर (कैंट) और आदमपुर के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नामित किया था।
0 Comments