Advertisement

ads header

*वही सड़के, वही चौराहे, ट्रैफिक भारी भरकम, कही जाम नही, ट्रैफिक व्यवस्था नए हाथों में, सत्संग सेवको को नमन*

*सहारनपुर।( मोहित राय जसवाल ) : * जनपद आजकल वुड कार्विंग के नाम से कम जामनगर के नाम से ज्यादा जाना जाता है अक्सर दोनों पुलों वह घंटा घर पर जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन पिछले 2 दिनों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी बदली हुई है अगर आप घंटाघर या पूलों से गुजरेंगे तो आपको कहीं पर भी जाम नहीं देखने को मिलेगा।
 जबकि वही चौराहे हैं वही सड़कें हैं अगर ट्रैफिक व्यवस्था की बात करें तो शहर में सत्संग होने के कारण 5 प्रदेशों का पहले से अधिक ट्रैफिक शहर में है। लेकिन उसके बावजूद भी ट्रैफिक व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू रूप से चल रही है इस समय शहर में 15 मार्च 16 मार्च दो दिन के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर पर सत्संग चल रहा है उसको लेकर 14 तारीख से 16 तारीख तक ट्रैफिक की अधिकतर व्यवस्था संगत सेवकों के हाथों में है और सभी संगत सेवक हाथ जोड़कर लोगों से आग्रह करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कर रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले घंटाघर ,जिला चिकित्सालय पुल, व कोर्ट रोड पुल पर आराम से ट्रैफिक गुजर रहा है और लोगों को कोई भी जाम का समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है 
व्यवस्था को देखकर शहर के लोग भी आश्चर्यचकित हैं। और सच में इतनी बेहतरीन व्यवस्था के लिए संगत के इन सेवकों को नमन । आपको ज्ञात होगा कि लोक डाउन के दौरान भी राधास्वामी सत्संग भवन के सेवकों द्वारा पूरे प्रदेश के लोगों की जो सेवा की गई थी उससे पूरे देश में सहारनपुर का नाम रोशन हुआ था।

Post a Comment

0 Comments