Advertisement

ads header

*पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात*

*मोहित राय जसवाल*
*सहारनपुर।* लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट हुई। उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिय माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं दीं। मा. मुख्यमंत्री जी से विभिन विषयों पर चर्चा हुई। सहारनपुर ज़िला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में उपचार की सुविधाओं को सजग करने हेतु, सी टी स्कैन व एम आर आइ मशीन, आधुनिक आपरेशन थिएटर, जेरीट्रिक वार्ड, डॉक्टरों की कमी को पूरा कराने जैसे विषयों को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। शक्तिपीठ माँ शाकंभरी देवी मंदिर में मा. मुख्यमंत्री जी की आस्था और सहारनपुर क्षेत्र के भक्तों की मांग को पूर्ण करने की दिशा में सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी देवी स्थल के समेकित पर्यटन विकास हेतु बजट में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किये जाने पर सहारनपुर की जनता की तरफ़ से मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया। 
माननीय योगी आदित्यनाथ जी का माता शाकंभरी देवी एवं माता बाला सुन्दरी देवी के इस पवित्र क्षेत्र के प्रति विशेष स्नेह के परिणामस्वरूप, उन्होंने समस्त विषयों को बहुत संजीदगी से समझते हुए सहारनपुर जनपद के सभी नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु, उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments