Advertisement

ads header

यदि हिमाचल जा रहे हैं तो अब आपके पास न केवल टाइम ज्यादा होगा बल्कि घूमने के लिए डेस्टिनेशन भी पर्याप्त होंगे

रिपोर्ट : मोहित राय जसवाल

आप बर्फ देखकर बोर होंगे तो ऐसा भी संभव होगा कि उसी दिन मैदानी क्षेत्र के मौसम का आनंद लें, एक ही दिन में कई डेस्टिनेशंस भी घूम लें।

आगामी अप्रैल माह से यह संभव होना शुरू हो जाएगा। दरअसल, इस हिली स्टेट में 31 हजार करोड़ से 37 सुरंगें अगले 3 साल में बनकर तैयार हो जाएंगी। इनमें से फोरलेन किरतपुर-नेरचौक की 9 टनल अप्रैल तक खुल जाएंगी।

237 किमी का यह हाइवे 196 किमी का रह जाएगा यानी 41 किमी यात्रा कम करनी होगी। इसके बाद, मनाली तक की 5 टनल भी जल्द ही खोल दी जाएंगी। इन टनल के बनने से चंडीगढ़ की ओर से जाने वाले पर्यटकों का 3.50 घंटे का ट्रैवल टाइम बचेगा। परवाणू-सोलन हाइवे लगभग तैयार है। बिलासपुर-मनाली हाइवे मई-जून में खुल जाएगा। सभी टनल बनने के बाद 13 घंटे का समय बचेगा,116 किमी की दूरी कम होगी।

Post a Comment

0 Comments