Advertisement

ads header

उत्कृष्ट समाज के निर्माण के लिए बच्चों को गुणात्मक शिक्षा व अच्छे संस्कार देने की जरूरत

प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ बनाने पर दे रही है जोर
हर तबके के बच्चे को मिलेगी गुणात्मक शिक्षा

हमीरपुर(विजय ठाकुर)
समाज के साथ हर वर्ग का व्यक्ति जुड़ा होता है और हर व्यक्ति समाज के लिए कुछ अच्छा करने की चाहत रखता है। यदि हम ऐसे लोगों की चाहत को आधार मान कर काम करें तो एक बेहतर व उत्कृष्ट समाज का निर्माण संभव है। जरूरत है तो हमें अपने बच्चों को इस प्रकार की अच्छे संस्कार व शिक्षा देने की। हमारे बच्चे मन में समाज के प्रति कुछ बेहतर करने की भावना लेकर अपने पथ पर चलेंगे तो ,हमारे समाज व देश को कोई भी उत्कृष्ट बनने से नहीं रोक सकता है। इसके लिए हमें अपने कर्मों व व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। यह बात सोमवार को बड़सर के विधायक इंद्रदत लखनपाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्यारहग्रां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के दौरान कही। विधायक लखनपाल ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को राजनिति से दूर रखना चाहिए। छात्रों को राजनिति से ज्यादा जरूरत अच्छी शिक्षा व अच्छे संस्कार देने की है। प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने के प्रयासों पर काम कर रही हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा , खेल व अन्य गतिविधियों से सबंधित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। ताकि प्रदेश के हर तबके के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सके। यदि प्रदेश के हर तबके के बच्चे अच्छी शिक्षा और संस्कार हासिल करेंगे तभी वह भविष्य में उत्कृष्ट समाज का निर्माण कर सकेंगे। इस दौरान विधायक लखपनाल ने स्कूल भवन की रिपेयर व स्कूल में परिक्षा हॉल बनवाने की घोषणा की तथा लोक-निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसके लिए औपचारिक्ताएं पूरी करने के निर्देश भी दिये। इससे पुर्व विधायक इंद्रदत लखनपाल ने स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में सालभर अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया तथा समारोह के दौरान संस्कृतिक प्रोग्राम करने वाले छात्रों को अपनी तरफ से 11,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इससे पुर्व स्कूल प्रधानाचार्य हंसराज ने मुख्यातिथि को टोपी व शाल देकर सम्मानित किया और फिर बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Post a Comment

0 Comments