प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार करने जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
समाज के हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए सरकार प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को सदृढ़ बनाने पर जोर डे रही है! यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव किशन कुमार ने क्षेत्र की पिछडी पंचायत स्तिथ राजकीय माध्यमिक स्कूल सठवीं में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह के दौरान बच्चों व अविभावकों को संबोधित करते हुए कही!
किशन कुमार इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्तिथ रहे! उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए,! क्यूंकि शिक्षा से ज्ञान व समझ की वृद्धि होती है तो खेलने से छात्रों के मानसिक विकास होता है!
उन्होंने अविभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा अपनी संस्कृति व परम्पराओं के बारे में बताएं! उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर अपने समाज के बेहतर निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही!
इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने स्कूल पंहुचने पर मुख्यातिथि का स्वागत किया और बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति देते हुए पहाड़ी, पंजाबी गानों पर डांस की प्रस्तिति दी!
देश भक्ति के गाने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो पर सैनिकों की नाटकीय भूमिका निभाते हुए उपस्तिथ लोगों की आँखों को नम कर दिया!
छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोग्राम के लिए मुख्यातिथि ने अपनी जेब से 11000 रूपये की राशि भेट की तथा क्षेत्र के विकास को लेकर आश्वाशन दिया इस दौरान महारल स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कपलेश, व सीनियर सुप्रिटीडेंट अश्वनी भोगल मुख्या रूप से उपस्तिथ रहे!
0 Comments