Advertisement

ads header

सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के भुगतान को लेकर 27वेदिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

सतना (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट : दिवाकर

*बड़ी संख्या में मिलेंगे कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से*
सतना सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं एवं जमा कर्ताओं के द्वारा 26 दिसंबर से सहारा इंडिया शाखा कार्यालय सतना में जमाकर्ताओ और कार्यकर्ताओं के द्वारा भुगतान को लेकर 12:00 से 2:00 तक रोजाना धरना दिया जा रहा है सहारा कार्यालय रीवा रोड रीजनल ऑफिस में चल रहा है। विगत जानकारी अनुसार सतना जिले की जनता का सहारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में ढाई सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जिसका सहारा इंडिया सोसाइटी द्वारा भुगतान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर आप आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय बाका जी एवं दीपक जी आज धरना स्थल सहारा कार्यालय आकर अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन देकर बोले की भुगतान को लेकर मै भी आपका साथ दूंगा जहा भी संवैधानिक लड़ाई की आवश्यकता होगी हम आप साथ खड़े है और राज्य की सरकार से इसकी लड़ाई लड़ने को हम तैयार है । इसी कड़ी में जमाकर्ता व अभिकर्ताओं ने ये निर्णय लिया है माननीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू भैया के नेतृत्व में 25 जनवरी 2023 को अपने प्रदेश के मुखिया सतना आ रहे है तो हम बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री जी से बात कर भुगतान दिलाने का ज्ञापन भी सौंपेंगे। देश के अंदर सबसे बड़े वृत्तीय प्रकरण सहारा सेबी विवाद को जल्द से जल्द देश के सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिले। इस विषय को लेकर सहारा सेबी विवाद भी देश के अंदर 10सो वर्ष से न्यायालय में चल रहा है अब न्याय मिल जाना चाहिए । । ऐसे में जनता के फसे हुए पैसे को दिलाने की कार्यवाही प्रबंधन कैसे करेगा या कोर्ट के फैसले में क्या निर्णय आता है कब सेबी से भुगतान सहारा को होंगे ऐसे में राज्य सरकारों व केंद्र सरकार को भी सहारा प्रबंधन पर भुगतान दिलाने की कार्यवाही करनी चाहिए इसी के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार की सहारा भुगतान को लेकर क्या नीति है जिससे प्रदेश के अंदर फसे जमा पैसे को वापस दिलाने की बात पूर्ण हो सके ऐसी आशा हम मुख्यमंत्री जी से करते है की जल्द ही करवाही की जायेगी जिससे लोगो के जमाधन मिल सके ।  

यह रहे मौजूद - जितेंद्र कुमार गांवरी, मुन्नालाल गुप्ता,राजेश सेन,दुर्गा चौरसिया,मनोज कुमार शाह,रवि श्रीवास्तव,बृजेश द्विवेदी,राजकुमार वर्मा,दिनेश विश्वकर्मा,पुस्पेंद्र गुप्ता अनिल गुप्ता, पुरुषोत्तम कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता ,सुरेश कुमार विश्वकर्मा, संतोष गुप्ता, विनोद तिवारी,रामा सिंह,बुद्धसेन सिंह, रामनिवास चौधरी,दिनेश विश्वकर्मा,दीपा श्रीवास्तव,अभिलाष गुप्ता,रावेंद्र सिंह,अल्पना मित्रा उमेश दहिया,दिलीप रैकवार,राजेश कुशवाहा,आशा गौतम रवि जितेंद्र सिंह बनम बेगम,मोहम्मद अली, प्रीति पांडे,रेहाना बानो,शकीला बानो, प्रीति पांडे,किरण प्रहलाद सोनी,नरेंद्र गुप्ता,अन्नपूर्णा चौरसिया,जगदीश शुक्ला,शंकरलाल सोनी,शिवकांत उर्मलिया,अशोक कुमार निगम, उषा सरकार,रमा सिंह रवीश कुमार दिलीप सिंह रैकवार, सुधीर गुप्ता, विनीत चौरसिया अजय गुप्ता सुरेश कुमार वर्मा संतोष गुप्ता अखिलेश गुप्ता सत्य नारायण राजेश कुशवाहा आशा गुप्ता,साधना मेहता, दिनेश अहिरवार पारस नाथ रवेंद्र सिंह ,उमेश कुमार दहिया छेदीलाल गीता अहिरवार, विष्णु गौतम,सिनेद्रा सिंह,विपिन द्विवेदी राजाराम पटेल, विनोद कुशवाहा राजेश कुशवाहा, राजेश सोनी, उर्मिला चौधरी, रवि गुप्ता, छवि गुप्ता, कल्लू कोल शांति देवी, सरस्वती देवी,आकाश त्रिपाठी धनराज साहू l,अनीता चौधरी,रवि पवन मिश्र,अशोक कुमार श्रीवास्तव,नरेंद्र सिंह,आशीष कुमार अग्रवाल,राजेंद्र साकेत काफी संख्या में मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments