Advertisement

ads header

T-20 WC Semifinal - NZ vs PAK: बाबर-रिज़वान के अर्द्धशतकों पर सवार पाकिस्तान पहुंचा वर्ल्ड कप फाइनल में

नई दिल्ली: T-20 WC Semifinal - NZ vs PAK: जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पाकिस्तान के बॉलरों द्वारा पहली पाली में किए गए बेहतरीन काम को अंजाम पर कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन अंदाज में मुहर लगाते हुए अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करके पहले से ही उम्मीद से कम मिले लक्ष्य की जीत सुनिश्चित कर दी. तुलनात्कम रूप से मिले आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए जब 105 रन जोड़े, तो इसी स्टेज पर साफ हो गया कि यहां से पाकिस्तान की जीत महज औपचारिकता भर बाकी बची है. और यह साबित भी हुआ. बाबर और रिजवान के आट होने के बाद आउट होने वाले बल्लेबाज मोहमम्मद हैरिस रहे (), लेकिन यह विकेट गिरने के बावजूद भी कभी भी एक पल को ऐसा नहीं ही लगा कि पाकिस्तान के फाइनल में पहुचंने पर किसी तरह का कोई संशय है
सिडनी की आसान पिच पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे और कीवी टीम पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने से करीब 25-20 रन दूर रह गयी. 

Post a Comment

0 Comments