Advertisement

ads header

अमलैहड़ में लोग आम आदमी पार्टी के प्रति समर्पित

नादौन (विजय ठाकुर) : नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ में जनसभा का आयोजन किया व लोगों से समर्थन मांगा। अमलैहड़ पंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है ये एहसान वो कभी नहीं भूलेंगे तथा कर्ज सहित वापस लौटाएंगे। 
उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बदलाव का चुनाव है। लोगों ने भाजपा और कांग्रेस की नाकामी नीतियों को समझा है तथा दिल्ली माडल को देखा है। नादौन की जनता सुलझी हुई जनता है तथा एक मौका शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को देने के लिए तैयार हैं।
 अमलैहड़ के लोग बुद्धिजीवी लोग हैं जो अपने अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी के प्रति समर्पित है। इस जनसभा में अमलैहड़ के लोगों का हुजूम पार्टी की नीतियों को सुनने के लिए भारी मात्रा में उमड़ा। 
शैंकी ने जनसभा के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी नादौन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर रही है बस औपचारिक रूप से जीत का ऐलान होना बाकी है।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में राजनीतिक माहौल जनसेवा का न हो करके स्वार्थ का बन गया है। अब इस व्यवस्था पर झाड़ू चलना तय है।

Post a Comment

0 Comments