Advertisement

ads header

व्यापारी वर्ग को कांग्रेस -भाजपा ने मिलकर लूटा, हम हक दिलवाएंगे:- आप

नादौन (विजय ठाकुर) : नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शैंकी ठुकराल ने शहर तथा बाजार में हर दुकान पर जाकर व्यापारी वर्ग से समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा व्यापारी वर्ग के हित को दरकिनार किया है तथा व्यापारियों को खातमे की दहलीज पर पहुंचाया है।
 उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से व्यापारी वर्ग के समर्थन में रही है तथा वे सब व्यापारी वर्ग को आश्वस्त करते हैं कि व्यापारीयों के हितों को हमेशा ध्यान में रखा जाएगा।
 इस मौके पर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों के छात्रों को व्यापार करने के लिए प्रेरित किया है तथा उन छात्रों को व्यापार करना सिखा रहे है जिससे देश के विकास को एक नई दिशा और दशा मिलेगी। 
इस मौके पर उनके साथ सुधीर ठुकराल, मुल्खराज चौधरी, ऋषभ कंडवाल, योगेश कौंडल, शैंपी ठुकराल इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments