अबोहर, 07 नवंबर (शर्मा/सोनू): समाजसेवी संस्था लायंस क्लब आकाश की ओर से स्व. सोहन लाल अरोड़ा की याद में उनके सुपुत्र शाम लाल अरोड़ा व राज कुुमार अरोड़ा के सहयोग से स्थानीय नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंखों का चैकअप व आपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चौ. संदीप कुमार जाखड़ थे, जबकि विशेष अतिथि केे तौर पर नगर निगम केे मेयर विमल ठठई थे। क्लब द्वारा विधायक संदीप जाखड़ व मेयर विमल ठठई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव मंजीत जसूजा, रवि गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, सुनीत कालड़ा, धीरज मिगलानी,मुनीष भटेजा,श्री भगवान, विपन शर्मा, राजेश भादू, सुखजिंदर सिंह राजन, मोहन लाल ठठई, भगवंत भठेजा, सोनू पाहूजा, अतिंदरपाल सिंह तिन्ना, राघव नागपाल, विकास सिंगला, शाम लाल ग्रोवर, अमित चांवरिया, विनय कुमार, अनिल कुमार शर्मा, डा. सुभाष नागपाल, मास्टर राजकुमार विपन कुमार आदि उपस्थित थे।
0 Comments