Advertisement

ads header

स्वयंसेवी संस्था बिटिया फाउंडेशन ने सोमवार को बाल दिवस राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसगांव में बच्चों के साथ मनाया



विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

स्वयंसेवी संस्था बिटिया फाउंडेशन ने सोमवार को बाल दिवस राजकीय प्राथमिक पाठशाला दसगांव में बच्चों के साथ मनाया। बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा सांख्यान ने फाउंडेशन की राज्य सचिव कंचन चंदेल के साथ स्कूल में बच्चों के बीच कॉपियां, पेंसिलें व टाफियां बांटी। 
अपने संबोधन में सीमा सांख्यान ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। इन्हीं में भविष्य के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, वैज्ञानिक व नीति निर्माता मौजूद है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे व बाल दिवस की शुरुआत उन्होंने ही की। 
उन्होंने सभी बच्चों से भी आह्वान किया कि वे माता पिता व गुरुजनों का कहना मानें व उनकी सीख पर अमल करें तभी बड़े होकर वे देश के अच्छे व जिम्मेवार नागरिक बन सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल मुख्यशिक्षक रोशनलाल व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Post a Comment

0 Comments