विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में बाल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गयाl उप प्रधानाचार्य संध्या शर्मा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालकर बाल दिवस के महत्व को बताया गया तथा सभी हाउस कैप्टंस द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया lकार्यक्रम में house competition करवाए गए जिनमें
शिक्षा ,सोशल मीडिया तथा स्वास्थ्य आदि विषयों पर एकांकी प्रस्तुत की गई तथा समूह नृत्य पेश किए गए l
विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी l जिनमें गीत ,कविताएं तथा विभिन्न विषयों पर संवाद सम्मिलित रहे l फिजिक्स की अध्यापिका प्रियंका शर्मा द्वारा विद्यार्थियों के लिए लिखी गई कविता को खूब सराहा गया विद्यालय का गौरव अध्यापकों की शान इन बच्चों से ही है नवज्योति की पहचान हाउस प्रतियोगिताओं में आर्यभट्ट हाउस ने प्रथम तथा मोरे हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ शालिनी शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि किसी भी विद्यार्थी को पढ़ाई से संबंधित किसी भी तरह की आर्थिक या और किसी भी तरह की परेशानी हो तो वे निसंकोच उनसे अपनी समस्या कह सकते हैं l उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए विद्यालय सुबह 8:00 से sign 5:00 तक हमेशा खुला है l विद्यालय से पास आउट हो चुके विद्यार्थी आज अच्छे स्थानों पर हैं उन सभी को भी प्रधानाचार्य ने बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाए अध्यापक के लिए वे बच्चे ही रहते हैं l तथा सभी विद्यार्थियों के भविष्य की मंगल कामना की l
0 Comments