अबोहर, 11 नवंबर (रहेजा): डीएसपी विभोर शर्मा, सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह को सूचना मिली की कि गांव बहावलवासी में मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को उसकी पत्नी व बेटे ने मौत के घाट उतार कर घर में ही दफना दिया है। मक्खन सिंह की बेटी मनजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 84, 11.11. 2022 भांदस की धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत उसकी माता सुखजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनजीत कौर ने बताया कि उसकी मां सुरजीत कौर व भाई प्रदीप ने उसके पिता को 8.9.22 को झगड़ा होने पर चोटें मारी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद उसे घर में ही दफना दिया गया। इसी बात को लेकर 18.10.22 उसके पिता की गुमशुदा की रिपोर्ट सदर थाना अबोहर में उसकी माता ने दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में घर से उसके पिता का शव बरामद किया है। डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह, बेटा प्रदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
0 Comments