Advertisement

ads header

पंजाबी / सिख नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा पार्षद बनाए गए समाजवादी पार्टी के महानगर विधान सभा प्रभारी सहारनपुर नगर 03

सहारनपुर (मोहित राय जसवाल/गौरव बजाज): पंजाबी / सिख समाज के अभिषेक टिंकू अरोड़ा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन्हें सहारनपुर नगर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया टिंकू अरोड़ा कई बार के पार्षद भी हैं और समाज सेवा में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं उनकी सर्व समाज में एक मजबूत पकड़ है उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए हाई कमान ने सहारनपुर नगर जैसी महत्वपूर्ण सीट का उन्हें विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है 
टिंकू अरोड़ा के विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने से सर्व समाज में खुशी की लहर है टिंकू अरोड़ा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने मुझ पर जो भरोसा जताते हुए मुझे सहारनपुर नगर 03 से सामाजवादी पार्टी से सहारनपुर महानगर का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है में उनका धन्यवाद करता हु और सहारनपुर नगर में संगठन और पार्टी को मजबूत करने का कार्य निरंतर करता रहूंगा

Post a Comment

0 Comments