Advertisement

ads header

मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि भेंट कर प्रदेश अनुसूचित जाति के वाइस चेयरमैन ने बाढ़ प्रभावितों के प्रति दिया अपना योगदान

विजय बैजनाथ 

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति के वाइस चेयरमैन व बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता रविन्दर बिट्टू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में आमजनमानस की सेवा के लिए राशि भेंट की।रविन्दर बिट्टू ने कहा कि आज पूरा प्रदेश विकास कार्यों में  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू  के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।वहीं दूसरी ओर आपदा की घड़ी में प्रदेश की जनता की सेवा में मुख्यमंत्री जननायक के रूप में कार्य कर रहे हैं।इसके साथ रविन्दर बिट्टू ने कहा कि मानवता की मिशाल पेश करते हुए सभी नागरिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments