Advertisement

ads header

पाकिस्तानी सेना में है सीमा हैदर का भाई, सचिन की दुल्हनियां पर ये 5 सवाल कर रहे परेशान

पाकिस्तान की सीमा हैदर भारत में मई 2023 से रह रही है। हालांकि उसकी जानकारी कुछ दिन पहले हुई है। ऐसे में उसके इस तरह से रहने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पबजी के जरिए प्यार और फिर शादी करने वाले सचिन मीणा और सीमा हैदर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। लेकिन सीमा हैदर जिस तरीके से भारत आई, उसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सीमा अपने हर बयान में सचिन से बेपनाह मोहब्बत करने की बात कह रही है लेकिन उसकी कुछ बातों से सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

पहला सवाल
दरअसल सीमा हैदर का दावा है कि उसका भाई पाकिस्तानी सेना में है। अगर उसके दावे सही हैं तो भी उस पर संदेह बढ़ता है। लोग सीमा हैदर को शक की निगाह से देख रहे हैं और सवाल खड़े कर रहे हैं।

दूसरा सवाल
सीमा हैदर पाकिस्तान में अपनी संपत्ति बेचकर भारत पहुंची है। उसने 12 लाख में जमीन बेची और पैसों का इस्तेमाल भारत आने के लिए किया। इससे उसके शातिर होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का सवाल है कि सीमा का मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना नहीं लगता। लोग उसे शातिर कह रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान से दुबई और वहां नेपाल जाना। फिर सोनौली बॉर्डर नोएडा तक आना आसान नहीं है। कई देशों की सुरक्षा को चकमा देते हुए सीमा भारत में दाखिल हुई है।

तीसरा सवाल
सीमा हैदर के मामले में पाकिस्तानी में वो सनसनी नहीं दिख रही है जो भारत से जुड़े मामलों में उसकी दिखती है। वहां की मीडिया एक तरह से खामोश है। ऐसे सवाल खड़ा होता है कि पाक मीडिया जिस तरह से बवाल काटत है, ऐसे में सीमा हैदर मामले में चुप क्यों है?
पति का वीडियो अब क्यों आया, अब सुर्खियों में आने के बाद याद आई

चौथा सवाल
सीमा हैदर के पास कई पासपोर्ट मिले हैं। ऐसे में सवाल हैं कि अगर उसे अपने प्यार के लिए भी भारत आना था तो गैर कानूनी तरीका क्यों अपनाया। उसके पास इतने पासपोर्ट क्यों?

पांचवां सवाल
सीमा हैदर के मामले में एक और सवाल जो लोगों को परेशान कर रहा है वो ये कि सीमा हैदर अच्छी हिंदी बोल रही है। पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर का इस तरह से हिंदी बोलना सवालों के घेरे में है।

पबजी से प्यार और फिर शादी, जानिए कब और क्या हुआ
सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई थी। उनके चार बच्चे हुए। 2019 में पबजी के जरिए सीमा हैदर की मुलाकात सचिन मीणा से हुई। 10 मार्च, 2023 में दोनों ने नेपाल जाकर मुलाकात की। सात दिन तक रुके। उसके बाद दोनों अपने देश वापस लौट गए। मार्च 2023 में सीमा हैदर-सचिन ने शादी कर ली। 13 मई, 2023 सचिन के साथ सीमा हैदर भारत आ गई। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई, 2023 को जमानत मिल गई।

Post a Comment

0 Comments