Advertisement

ads header

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सेहल में रोपे गए औषधीय पौधे

बैजनाथ विजय कुमार 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत सेहल में राजीव गांधी फाउंडेशन ,स्थानीय पंचायत एवं वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक औषधीय पौधे लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश एससी मोर्चा के प्रदेश वाइस चेयरमैन रविन्दर बिट्टू उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि
प्रकृति का सरंक्षण हमारा दायित्व है।इसके साथ उन्होंने अपने सबोंधन में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों व बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से भी अवगत करवाया।रविन्द्र बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण व पर्यटन को अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है।इस अवसर पर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविन्दर राव प्रधान सेहल सुषमा कुमारी ब्लॉक समिति सदस्य ऋतु देवी प्रधान धरेड हरि सिंह गंगा राम शर्मा अनुज शर्मा विकास राणा रजिंदर शर्मा मदन ठाकुर सुखराम ठाकुर सुधीर शर्मा रजिंदर परमार ओम प्रकाश मोहिंदर सिंह रजिंदर ठाकुर कार्तिक राणा रणजीत राणा कर्ण राणा अर्चित अजय राणा सन्तोष ठाकुर सुनील ठाकुर रवि नेगी एस डी ओ आई पी एच शरती शर्मा राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments