Advertisement

ads header

विपक्ष को सरकार के सकारात्मक प्रयास नजर नहीं आ रहे : हीरा पाल सिंह ठाकुर


बिलासपुर
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक एवं पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा कि विपक्ष को सरकार के सकारात्मक प्रयास नजर नहीं आ रहे। इसलिए विपक्ष के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि बीजेपी नेताओं को अपनी सरकार के दौरान किए गए कामकाज की समीक्षा करनी चाहिए। इससे उनको पता लगेगा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूर्व सरकार ने किस तरह पटरी से उतर दिया था। इसी वजह से जनता ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया । ठाकुर ने कहा कि बीजेपी नेता सुर्खियों में बने रहने के लिए आधारहीन और बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं, जो देश और प्रदेश के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान बीजेपी ने कोई उपलब्धि हासिल नहीं की बल्कि आखिर के छह महीने में लोगों को गुमराह करने के लिए 900 से ज्यादा संस्थान खोले। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता समझदार है। बीजेपी सरकार के गुमराह करने के बावजूद वह उनकी बातों में नहीं आए और जनता ने कांग्रेस के सशक्त नेतृत्व को प्रदेश के विकास के लिए चुना। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कठिन परिस्थितियों में भी जिस होशियारी के साथ सरकार को चला रहे हैं उसकी तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने सभी बीजेपी नेताओं को कहा कि आधारहीन बयानबाजी से बचकर सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश में काम करने के लिए सुक्खू सरकार को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बीजेपी की चिंता करें कांग्रेस की चिंता करनी छोड़े। प्रदेश कांग्रेस नेता चाहे सांसद रानी प्रतिभा सिंह की बात हो या मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के हक पर कुंडली मारके बैठी है जिसके लिए केंद्र सरकार को जनता नही बक्शेगी। आने वाले 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी ।

Post a Comment

0 Comments