Advertisement

ads header

नादौन पुलिस ने निजी होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त महिला को किया गिरफ्तार

नादौन: पुलिस के विशेष दस्ते ने नादौन के करीब एक निजी होटल से देह व्यापार में संलिप्त महिला सरगना को दबोच कर पर्दाफाश किया है। इस रेड में सरगना, उसका कार चालक, तीन अन्य महिलाएं तथा होटल मालिक को पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिलाएं चण्डीगढ़, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वहीं मुख्य सरगना ज्वालामुखी क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को काफी समय से इस मुख्य महिला की तलाश थी।

मंगलवार देर शाम पुलिस ने जाल बिछा कर दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा जब दोनों कर्मियों ने जब महिला को पैसे दिए इसी दौरान विशेष दस्ते ने मौका पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया। वहीं होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया। पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

Post a Comment

0 Comments