भारत सरकार द्वारा पूर्वी भारत के साथ अन्य राज्यों के युवाओं का संगम *एक भारत श्रेष्ठ भारत* योजना के तहत किया जाता था। इस वर्ष से इसी योजना को *युवा संगम* के नाम से आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश से आईआईटी इंदौर और मणिपुर से एनआईटी मणिपुर को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के मध्य प्रदेश तथा मणिपुर के युवा संगम कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन का कार्य भार दिया है। जिसमें आवेदन के उपरांत द्विस्तरीय साक्षात्कार में चयनित होने के उपरांत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिसमें योग्य सिद्ध होने के पश्चात मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व मणिपुर में करने के लिए *श्रद्धा पाठक तथा हिमांशु द्विवेदी* का चयन हुआ। पूर्वी भारत भी भारत का अंग है; यह महसूस कराने के लिए इस योजना के तहत पहले मणिपुर के युवाओं को मध्यप्रदेश में बुलाया गया था ततपश्चात् मध्यप्रदेश के युवाओं को मणिपुर की भाषा, कला, संस्कृति, खान - पान, प्रकृति, परिवेश, पहनावा इत्यादि के आदान - प्रदान हेतुमणिपुर में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक शिविर हेतु भेजा गया। जहां उन्होंने राष्ट्र स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।इस योजना के तहत विभिन्न ऐतिहासिक, नवनिर्मित इत्यादि स्थलों से परिचित कराए जाने के साथ साथ मणिपुर राज्यपाल श्री मती अनुसुइया उइके जी से भी मुलाकात करने का मौका मिला।
श्रद्धा पाठक का चयन एक सक्रिय युवा के रूप में सतत सहायम् फाउंडेशन की ओर से हुआ है और हिमांशु द्विवेदी का चयन एक महाविद्यालय छात्र के रूप में सतत सहायम् फाउंडेशन की ओर से हुआ है जो शास. स्व. स्ना. महाविद्यालय के छात्र हैं।
श्रद्धा पाठक तथा हिमांशु द्विवेदी के युवा संगम कार्यक्रम में चयनित होने पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी, महाविद्यालय प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सतना जिला की जिला संगठक डॉ. क्रांति मिश्रा, सीएमसीएलडीपी के अध्यापक राजनारायण जी, श्रद्धा दुबे, अर्चना जी , अल्का द्विवेदी तथा अन्य शहरवासियों ने शुभकामनाएं दी।
0 Comments