Advertisement

ads header

पंजाब में 57 गैंगस्टर और आतंकवादियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, NIA ने मांगी जानकारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आह्वान पर 57 कथित गैंगस्टरों और आतंकवादियों और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सदस्यों की संपत्तियों का विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया है। NIA ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर गैंगस्टरों और आतंकवादियों की सूची दी है।

पुलिस ने फिरोजपुर जिले में गैंगस्टरों और आतंकवादियों की 12 सबसे अधिक संपत्तियां ट्रेस की हैं। जबकि तरनतारन में 11 और अमृतसर 10 संपतियोें के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। जिन अन्य जिलों में संपत्तियों पर संदेह है उनमें कपूरथला, मोगा, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, गुरदासपुर और होशियारपुर शामिल हैं। एनआईए ने 23 सितंबर 2019 के तरनतारन विस्फोट मामले और 26 अगस्त, 2022 को एनआईए द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ के आरोपियों की संपत्तियों का विवरण मांगा है। इसके अलावा खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ), सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों का विवरण मांगा गया है।

Post a Comment

0 Comments