Advertisement

ads header

देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में जगह बनाकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव : रमेश रॉव

रिपोर्टर 
(विजय बैजनाथ) 

- प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लाने के लिए मुख्यमंत्री दिन रात कर रहे मेहनत
कांग्रेस प्रदेश सचिव रमेश रॉव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि चार माह की छोटी-सी अवधि में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से देश के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में स्थान बनाया है। रमेश ने कहा कि इंडियन एक्स्प्रेस मोस्ट पॉवरफुल इंडियन -2023 के सर्वे में मुख्यमंत्री सुक्खू ने 79 वां स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव ही नहीं बढ़ाया अपितु पूरे राष्ट्र को संदेश भी दिया कि किस तरह आम घर और एक बस ड्राइवर का बेटा भी मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हो सकता है व अपने सटीक व कठोर निर्णयों से प्रदेश को नई उचाइयों तक ले जाने का दम रखते हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही संगठन के अनुभवी नेताओं में शुमार रहे ठाकुर सुखविंदर् सिंह सुक्खू ने अब सरकार चलाने में भी जिस प्रकार की तत्परता और कड़े एवं बड़े निर्णयों को लेने का सामर्थ्य दिखाया है वह अपने आप में काबिलेतारीफ हैं। सरकार बनते ही सबसे पहले पहले कर्मचारी चयन आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार कर उसे भंग किया। 
 उन्होंने अपने पहले एतिहासिक बजट में ही प्रदेश की जनता के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए आर्थिक संकट के बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों के लिए OPS बहाल की, वहीं राज्य के अनाथ बच्चों और निराश्रित महिलाओं व बुजुर्गों के लिए सुखाश्रय सहायता कोष जैसी महत्पूर्ण योजनाएं शुरू कर मुख्य आम जनता के बीच एक नायक की छवि बनाने में कामयाब हुए है ।
प्रदेश सचिव रमेश राव ने कहा कि हाल में शराब ठेकों की नीलामी करवा कर प्रदेश के राजस्व में बढ़ोत्तरी करवाई। प्रदेश में 90 हजार रोजगार इस वर्ष उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी सुक्खू सरकार द्वारा रखा गया है। मुख्यमंत्री की इसी दूरगामी सोच के चलते प्रदेश नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अग्रसर हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments