गांब की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। ऐसा ही एक मक़ाम बड़सर उपमंडल की जमली पंचायत की सामान्य परिवार की बेटी साक्षी शर्मा सुपुत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कर दिखाया है। साक्षी शर्मा हरियाणा में होने जा रही सीनियर महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता का हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व करने जा रही है।
बताते चलें कि हरियाणा में 22 मार्च से 26 मार्च तक राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हिमाचल की टीम का नेतृत्व साक्षी शर्मा करेंगी। साक्षी शर्मा की इस उपलब्धि पर सभी ग्रामवासियों ने साक्षी और उसके माता पिता को बधाई तथा शुभकामनायें दी हैं।
0 Comments