Advertisement

ads header

*15 से 16 मार्च तक राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेंजर सैंटर सहारनपुर पर 2 दिवसीय सत्संग*

*सरसावा स्टेशन पर 14 से 16 तक रुक कर गुजरेंगे सभी एक्सप्रेस ट्रेने*
*मोहित राय जसवाल*

*सहारनपुर।* राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेंजर सेंटर पर होने वाले सत्संग प्रोग्राम को देखते हुए रेल विभाग ने विशेष सुविधा दी है
 सरसावा रेलवे स्टेशन पर 3 दिन के लिए सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का 1 मिनट के ठहराव की व्यवस्था की है
 सत्संग को सुनने के लिए देश के हर कोने से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था कड़ी रहेगी हालांकि राधास्वामी से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवी यातायात की पूरी व्यवस्था यमुनानगर से रुड़की व देहरादून हरिद्वार व मुजफ़रनगर  तक सब यही संभालते हैं
गत वर्ष की तरह इस बार भी अंबाला हाइवे स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेजर सैंटर सहारनपुर मे बाबा गुरिंन्द्र सिंह ढिलो जी महाराज सत्संग के लिए पहुंचेंगे  वह सरसावा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी है इसलिए रेल विभाग ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है 14 मार्च से 16 मार्च तक सरसावा स्टेशन पर सभी ट्रेनों का 1 मिनट का ठहराव रहेगा

उधर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी विपिन ताडा  ने भी मॉनिटरिंग कर सुरक्षा कि बेहतर व्यवस्था क़ी है इसके आलावा सत्संग सुनने वालों को असुविधा न हो इसके लिए राधा स्वामी सत्संग से जुड़े सैकड़ो स्वयंसेवी भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments