रिपोर्ट मोहित राय जसवाल
हाल ही में आए कमजोर WD के कारण उत्तर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी गई है।
पिछले 2 दिनों से मैदानी इलाकों में मॉसम लगभग साफ व आंषिक बादलवाही वाला बना हुआ है। शीतलहर औऱ पाले वाली ठंडी सुबहे अब छुट्टियों पर गई हुई है जो अगले 7-8 दिन तक गायब ही रहने वाली है।
हालांकि उत्तर राजस्थान, हरियाणा में बारिश के बाद कही हल्का कही घना कोहरा एक बार फिर से लौट आया है। जो आने वाले दिनों में अपना प्रसार कई अन्य इलाको में भी बढ़ा सकता है खासकर राजस्थान व साथ लगते इलाको में।
इसी के साथ उत्तर भारत मे इस हफ्ते में सक्रिय 2 WD आने वाले है। पहला WD कल से उत्तर भारत मे दाखिल होगा जो 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
WD के कारण एक सक्रीय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान पर विकसित होगा जो 25 जनवरी के बाद मध्यप्रदेश पर पहुँचेगा। नतीजतन 26 जनवरी से दक्षिण-पुर्वी राजस्थान, उत्तर व उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में जारी बारिश की गतिविधियों में तीव्रता आएगी।
इसी के साथ दूसरा तगड़ा WD 28 जनवरी से उत्तर भारत की तरफ आएगा। जो सम्पूर्ण पहाडी राज्यो सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर व मध्य राजस्थान, पुर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, उत्तर मध्यप्रदेश में 29 से 31 जनवरी के बीच अपना प्रभाव दिखाएगा।
बारिशों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उम्मीद है कि फरवरी के पहले हफ्ते में भी नया तगड़ा WD एंट्री मार सकता है।
___________________________________
23 से 26 जनवरी तक का मॉसम पूर्वानुमान:
★ मौसमी चक्र:
● एक कमजोर WD इस समय जम्मू कश्मीर व साथ लगते इलाको पर बना हुआ है। जिसके कारण आज राजस्थान, हरियाणा में बादलो का निर्माण हो रहा है। लेकिन बरसात की उम्मीद आज कही-2 नही है।
● एक हवाओँ का प्रतिवर्ती क्षेत्र मध्य-पूर्व भारत के इलाकों पर सक्रिय हैं। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से आ रही मध्य स्तरीय नम हवाए उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से टकरा रही है। जिससे अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व उत्तर-पुर्वी मध्यप्रदेश के इलाकों में बादलवाही के बीच बिखरी हुई बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि पिछले 3 दिनों से आज भी जारी है।
● एक ताजा व बेहद मंद गति से आने वाला सक्रिय WD इस समय अफगानिस्तान व साथ लगते इलाको पर मौजूद हैं। जो कल शाम बाद से उत्तर भारत पर असर डालना शुरू करेगा। जो लगातार 26 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
● WD के कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी इलाको पर सक्रिय चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। जो अरब सागर से नमी युक्त हवाए दबाकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तरफ भेजेगा। जिससे पंजाब, हरियाणा, पुर्वी राजस्थान व उत्तरप्रदेश में तेज गर्ज़िले बादलों के साथ बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां होगी।
___________________________________
पहाड़ी राज्य:
कल से जम्मू कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां सीमित इलाको में देखी जाएगी।
24, 25 को चारों राज्यो में लगभग सभी जगह हल्की से मध्यम बरसात व बर्फबारी होगी। ऊंचे पहाडी इलाकों में भारी बर्फबारी भी देखी जाएगी।
26 जनवरी को WD का प्रभाव कम होगा तो बरसात/बर्फबारी में कमी आएगी, मगर उस दिन भी हल्की बारिश व बर्फबारी सभी पहाडी इलाकों में देखी जाएगी।
___________________________________
पंजाब:
कल शाम से राज्य में WD का असर दिखना शुरू होगा। कल शाम बाद से राज्य के बॉर्डर बेल्ट में हल्की बारिश/बूंदाबांदी शुरू हो सकती है।
24 व 25 को राज्य के पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मलेरकोटला, संगरूर, पटियाला, मोहाली व चंडीगढ़ में कई जगह हल्की से मध्यम बरसात व कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखी जाएगी।
फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा, भटिंडा, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट व फाजिल्का जिले में 23 जनवरी की रात से 25 जनवरी के बीच बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
26 जनवरी से पंजाब में मॉसम साफ हो जाएगा। कोहरा में बढ़ोतरी संभव है।
___________________________________
हरियाणा & दिल्ली:
राज्य में कल महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व दिल्ली में दोपहर बाद बादलवाही व कही- 2 गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। छिटपुट जगह तेज़ बौछारे के साथ ओले भी गिर सकते है।
24 व 25 जनवरी को पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत व सोनीपत में कई जगह गरज़-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ-एक जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
24 से 25 जनवरी के बीच सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव और दिल्ली में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ-एक जगह तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
26 जनवरी यमुना बेल्ट वाले जिलो में बादलवाही के बीच कही-2 हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
बाकी शेष हरियाणा में मॉसम साफ हो जाएगा। कोहरे में बढ़ोतरी होगी व न्यूनतम तापमान में हल्की सी गिरावट देखी जाएगी।
____________________________________
उत्तरप्रदेश:
कल राज्य के झाँसी, कानपुर, लखनऊ संभाग के जिलो में बादलवाही व गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात व कही-2 तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि होगी।
आगरा, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़ संभाग के जिलो में बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारीश होगी।
24 से 25 जनवरी के बीच सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, झाँसी संभाग के जिलो में गरज़-चमक के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
वही अलीगढ़, आगरा, मोरादाबाद, बरेली, देवीपाटन संभाग के जिलो में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बौछारे गिरेगी। कुछ-एक जगह तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बस्ती संभाग के जिलो में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
शेष यूपी के इलाकों में बरसात की उम्मीद नहीं है।
___________________________________
राजस्थान:
राज्य में कल आ रहे WD के प्रभाव से दोपहर बाद बार्डर वाले श्रीगंगानगर, उत्तर बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़ व कोटा जिले में बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
बाकी जिलो में मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रह सकता है मगर बरसात की उम्मीद नहीं है।
24 जनवरी को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, उत्तर व पुर्वी बीकानेर, चूरू, नागोर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करोली, दौसा में बादलवाही व गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात की गतिविधियां देखी जाएगी। कही-2 भारी बौछारों के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।
उत्तर जैसलमेर, उत्तर जोधपुर, अजमेर, टोंक व बूंदी में बादलवाही के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। शेष राजस्थान में बरसात की उम्मीद नहीं है।
25 जनवरी को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां व झालावाड़ जिले में बादलवाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
25 जनवरी से शेष जिलो में मॉसम साफ हो जाएगा। कोहरे के साथ-2 न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
26 जनवरी से 28 जनवरी के बीच राज्य के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर,टोंक, दोसा, करौली, धौलपुर व भरतपुर में बरसात की गतिविधियों में तीव्रता आएगी। कई जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि संभव है।
बाकी जिलो में इस दौरान मॉसम आंषिक बादलवाही वाला रहेगा, बाकी जगह बरसात की उम्मीद नहीं है।
26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मॉसम साफ हो जाएगा। छिटपुट जगह बूंदाबांदी की संभावना है।
वही अवध, बुंदेलखंड व साथ लगते दक्षिण पूर्वांचल में बरसात की तीव्रता में इज़ाफ़ा होगा।
उत्तरप्रदेश के बड़े पैमाने पर 28 जनवरी से दोबारा बरसात बढ़ेगी।
___________________________________
मध्यप्रदेश:
कल राज्य के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, विदिशा, उत्तर सागर, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना व रीवा में बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी।
24 व 25 जनवरी के बीच भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, निवारी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा जिले में बादलवाही व गरज़ के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बौछारे गिरेगी। चंबल व ग्वालियर जिले में कुछ जगह भारी बौछारे व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, अनूपपुर, दमोह, रायसेन, भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, झाबुआ व बड़वानी जिले में जिले में बादलवाही व कही-2 गरज़ के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी।
26 जनवरी से मध्यप्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलो में बरसात बढ़ेगी।
___________________________________
आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।
0 Comments