पुलिस के मुताबिक उन्हें करीब 8:00 बजे यहां युवती के लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है. मृतक युवती के दोनों हाथों में ओम लिखा है जबकि एक हाथ में RM लिखा हुआ है. पुलिस ने फिलहाल डेड बॉडी को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मामले की संगीनता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमें बनाई गई है. पुलिस के मुताबिक मृतका के शरीर पर सूट पहना हुआ था जबकि उसके निचले वस्त्र गायब थे और उसके सर पर चोट के निशान थे जिसमें बह रहा खून सूख चुका था. जब पुलिस से महिला के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाले जाने के बारे में पूछा गया तो पुलिस ने गोलमोल जवाब दिया. फिलहाल पुलिस दावा कर रही है की इस मामले में जल्दी आरोपियों तक पहुंचेगी.
0 Comments