Advertisement

ads header

नुमाइश कैम्प, गोपाल नगर स्थित यूनिक किडस स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

             

*✅ सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत*                    

*✅ हर बच्चे मे होती है कोई न कोई विशेषता , उसे पहचानने की आवश्यकता....एस पी सिटी*                          

*✅ सुरक्षा के दृष्टिकोण से छोटे बच्चों को अपने आसपास के स्कूलों मे ही भेजे अभिभावक -सुरेन्द्र चौहान*             
____________________
सहारनपुर ( मोहित राय जसवाल/ गौरव बजाज )। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम रंगारंग प्रस्तुतियो के साथ घोषित किया गया। कार्यक्रम मे मे सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।                                    
            स्थानीय ज्वाला नगर स्थित मुख्य ब्रांच नैशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का शुभारंभ *मुख्य अतिथि एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चौहान, सहारनपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर जोशी, डायरेक्टर मनु चौहान, प्रधानाचार्या हरसिमरत कौर चौहान, प्रधानाचार्या सिंपल मकानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।*      
                        
              समारोह को संबोधित करते हुए *एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक* ने कहा कि जिन बच्चों को पुरस्कार नही मिला है वह हतोत्साहित नही हो और उनके अभिभावक भी उन पर अनावश्यक दबाव नही डाले उन्होंने कहा कि जरूरी नही कि प्रत्येक बच्चा पढाई मे होशियार हो परंतु हर बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेषता जरूर होती है आवश्यकता केवल उसे पहचान कर उसे निखारने की होती है।                                         
   *संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चौहान* ने कहा कि नैशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व० प्यारे लाल चौहान के आशीर्वाद व पूर्व प्रधानचार्या स्व० उमा शर्मा की प्रेरणा से ही संस्था ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अभिभावक छोटे बच्चों को अपने आसपास के स्कूलों मे ही पढने के लिए भेजे यह बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है। क्योंकि समय के साथ आर्थिक भार भी कम होगा।।                        
         स्कूल की प्रधनाचार्या हरसिमरत कौर चौहान ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। 

       कार्यक्रम में अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।ओझिमा योग संस्थान के छात्र-छात्राओं ने योग के माध्यम से प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
  इस दौरान यूनिक किडस स्कूल की मोनिका नरूला,प्रीति अरोरा, चेतना भूटानी, वंशिका चौहान, दीपिका बजाज, अदिति शर्मा, कनिका टुटेजा, आकांक्षा गेरा एवं नेशनल पब्लिक स्कूल की सपना कालरा, प्रियंका सबलोक,मनस्वी सेतिया, ज्योति मन्धान, पारुल चावला, दीप्ति गोयल, प्रियंका नारंग, उपासना भाटिया, रजनी सचदेवा ,इंदु मेहंदीरत्ता, कीर्ति सुखीजा,श्वेता भल्ला, मानसी अरोरा, प्रीति शर्मा,आरती गुम्बर, सोनिया रानी, विदुषी मगन,शिवानी खेड़ा,श्रेया कपिल, रितिका पाहुजा, ऋषिका आदि सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका सबलोक एवं मनस्वी सेतिया ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments