Advertisement

ads header

कांग्रेस नेताओं की पत्नियां ही भाजपा को डालेंगी वोट : सतपाल सत्ती

पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस दौर से गुजर रहा है, उसे देखकर लगता है कि चुनावों में कांग्रेस नेताओं की पत्नियां ही भाजपा को वोट डालेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के घर में ऐसी नौबत झूठी गारंटियों और कामकाज के तरीके के कारण आई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कामकाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और 2 बार हाईकमान की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री बने। 

मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अयोध्या जाने पर प्रसन्नता जताई
सतपाल सत्ती ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अयोध्या जाने पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने ईवीएम का विरोध करने पर कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया तथा कहा कि यदि चुनाव नहीं लड़ सकते तो बायकॉट कर दो। उन्होंने कहा कि पूर्व में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने कर्ज लिया और लौटाया ज्यादा है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अवैध खनन एवं नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई, साथ ही बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने जंगली जानवरों से लोगों को निजात दिलाने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments