Advertisement

ads header

5 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने के दौरान भाजपाइयों ने अपने निजी हितों के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया : राजेंद्र जार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं महासचिव राजेंद्र जार ने आज यहां से जारी एक प्रेस बयान में कहा है कि बीते 5 वर्षों तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने के दौरान भाजपाइयों ने अपने निजी हितों के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया है। अब सत्ता से बाहर रहकर भाजपा की हालत जल बिन मछली जैसी हो गई है। सत्ता में तुरंत वापस आने का लालच उनकी संयमशक्ति पर भारी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस को सत्ता संभाले हुए करीब 9 माह से भी कम अरसा हुआ है और भाजपा असीमित अपेक्षाएं पाले हुए हैं।भाजपा ने अपने समय में तो तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तो प्रदेश की जनता द्वारा उन पर किए गए भरोसे पर बुरी तरह विफल रहे हैं। इन पांच वर्षों में भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाए और जनता पर जजिया शुल्क लादा गया, और सरकारी कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार किया गया। प्रदेश की आम जनता त्राहि-त्राहि करती रही। राजेंद्र जार ने कहा कि केंद्र सरकार नौ सालों की सत्ता में देश को आर्थिक तौर पर पूरी तरह खोखला कर चुकी है। भारतीय रिजर्व बैंक से उधार लेकर के सरकार का संचालन किया जा रहा है। 3 मई से शुरू हुआ मणिपुर में हिंसा प्रकरण को अभी तक सरकार उसे नियंत्रित करने में कामयाब नहीं हो पाई है। कहां है मोदी जी के दाहिने हाथ कहलवाने वाले देश के सरदार पटेल के बाद अपने आप को अत्यंत दक्ष प्रशासक जो पूरी तरह फेल हो चुका है। आजाद हिंदुस्तान में इस कांड को लेकर पूरे विश्व में भारत की किरकिरी हो रही है।

Post a Comment

0 Comments