Advertisement

ads header

सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स में गांव बडूआँ के अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी हरजीत कुमार ने जीते रजत ओर कांस्य पदक

(रिपोर्टर 
विजय बैजनाथ) 
उत्तरखंड कि राजधानी देहरादून के परेड ग्राऊंड के हाल में 17 से 18 जून सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों में गांव बडूआँ के अंतरराष्ट्रीय  मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी हरजीत कुमार ने कराटे में रजत ओर ग्रैपलिंग में कांस्य पदक जीते है 
खेलों का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा ने किया खिलाडियों के संबोधन में मुख्य अतिथि  नारायण सिंह राणा ने कहा कि खिलाडी खेल भावना एवं अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए खेल में अपना उत्तम प्रदर्शन करें तभी देश के लिए पदक जीता जा सकता है उक्त खेलों में देश भर के 12 राज्यों के 250 खिलाड़ीयों ने भाग लिया हैं
 उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद, अति विशिष्ठ अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा तथा विश्व मार्शल आर्ट्स खेल लंदन 2018 में भारतीय टीम के मुख्य कोच तथा क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश जोशी , राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कमेटी के राष्ट्रिय अध्यक्ष  बी के भारत ओर आर के भारत  सी ई ओ इंडियन कंबट लीग (आईं सी एल) आदि उपस्थित रहे हरजीत कुमार सितंबर माह में इटली में होने जा रहे तीसरे अंतर्राष्ट्रीय काम्बेट गेम्स 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे

Post a Comment

0 Comments