Advertisement

ads header

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कुछ राशियों को संभलकर रहने की है जरूरत

Surya Grahan 2023: इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और बाकी 2 चंद्र ग्रहण होंगे. अप्रैल के महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. बता दें कि सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है. चांद के पीछे सूरज के छिप जाने के चलते ही सूर्य ग्रहण लगता है जिससे कुछ मिनटों या घंटो के लिए भी दिन के समय पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है. वहीं, सूर्य ग्रहण की विशेष धार्मिक मान्यता भी होती है. धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सूर्य ग्रहण का असर विभिन्न राशियों (Zodiac Signs) के जातकों पर भी पड़ता है, वहीं सूतक काल का भी महत्व होता है. चलिए यहां जानिए इस साल लगने वाले पहले सूर्य ग्रहण के बारे में सबकुछ. 

2023 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण | Surya Grahan 2023 Date 
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक लगेगा. इस सूर्य ग्रहण को भारत (India) से देखा नहीं जा सकता है. इस सूर्य ग्रहण को आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया से ही देखा जा सकता है. 

सूतक काल मान्य होगा या नहीं 
ग्रहण का सूतक काल तभी मान्य होता है जब उसे देखा जा सकता है. भारत से इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता इसीलिए इसका सूतक काल (Sutak Kaal) भी मान्य नहीं होगा. सूतक काल वह समय होता है जिसमें सूर्य ग्रहण लगता है और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सूतक काल लगने पर लोगों को कुछ अहम बातों का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा इसलिए सूतक काल के नियमों का भी ध्यान रखना अनिवार्य नहीं होगा. 

सूर्य ग्रहण का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव 
माना जा रहा है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ राशि के जातकों के लिए नकारात्मक या कहें अशुभ साबित हो सकता है. जानिए इस सूर्य ग्रहण के दौरान किन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत पड़ सकती है. 

मेष राशि 

सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है. माना जा रहा है कि इस राशि में ग्रहण लगने पर सूर्य ग्रहण का अत्यधिक प्रभाव भी इन्हीं लोगों पर पड़ेगा. सूर्य ग्रहण के चलते मेष राशि के जातकों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, मानसिक कष्ट होने की संभावना है. 

कन्या राशि 
माना जा रहा है कि कन्या राशि (Virgo) के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की वजह से कन्या राशि के जातकों को विवादों का शिकार होना पड़ सकता है. इस चलते इस राशि के लोगों को खासतौर से अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यक्ता है. 

मकर राशि 
सूर्य ग्रहण मकर राशि के चौथे भाव में लगेगा जिस चलते यह राशि भी इस ग्रहण से अत्यधिक प्रभावित हो सकती है. इस राशि के लिए फिजूल खर्ची की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. साथ ही, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. 

सिंह राशि 
सूर्य देव को सिंह राशि के स्वामी माना जाता है. इसीलिए सूर्य ग्रहण से यह राशि भी प्रभावित होगी. कहा जा रहा है कि सिंह राशि के लिए सूर्य ग्रहण अच्छा साबित नहीं होगा. इस राशि के जातकों को अपने कार्यों के शुभ फल मिलने में बाधा आएगी और कई काम भी बिगड़ सकते हैं. 

Post a Comment

0 Comments