Advertisement

ads header

28 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा होंगे सहारनपुर में

*लोकेशन-सहारनपुर*

*संवादाता- मोहित राय जसवाल*

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहारनपुर दौरा लगभग तय हो गया है। इससे पूर्व भी उनका कार्यक्रम आया था, लेकिन तब दो माह पूर्व कार्यक्रम स्थगित हो गया था। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को सहारनपुर आ रहे हैं, जो दिल्ली रोड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। इसी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने आज सहारनपुर पहुंचकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की और दिल्ली रोड पर कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है।

Post a Comment

0 Comments