Advertisement

ads header

*सहारनपुर की बेटी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात*

*जनपद सहारनपुर के नालंदा वर्ल्ड स्कूल की छात्रा है नव्या चौधरी*
*सहारनपुर।* रिपोर्ट मोहित राय जसवाल: चिल्ड्रंस डे पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सहारनपुर के प्रसिद्ध नालंदा वर्ल्ड स्कूल से भी होनहार बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए चुना गया था।नालंदा वर्ल्ड स्कूल से जिन होनहार बच्चों को चुना गया था उनमें हकीकत नगर निवासी और भाजपा नेता प्रवीण राठौर की बेटी कक्षा नौ की छात्रा नव्या चौधरी भी थी।
नालंदा वर्ल्ड स्कूल से एक अन्य होनहार छात्रा रिया चौधरी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।नव्या चौधरी की यदि हम बात करें तो योगा में वह स्टेट लेवल पर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। 
परिवार और बेटी को आई आई बी न्यूज़ परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

Post a Comment

0 Comments